![]()
आलीराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित अंबेडकर नगर के तीखी इमली क्षेत्र में रविवार, को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई था। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मिट्टी से रेत बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे ने गड्ढे की खुदाई की अनुमति, सुरक्षा इंतजाम और संबंधित विभागों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक बच्चों के परिवारों को आर्थिक सहायता हादसे के बाद रविवार रात करीब 8:30 बजे जनसंपर्क के व्हाट्सएप ग्रुप में कलेक्टर नीतू माथुर की ओर से तीनों मृतक बच्चों के परिवारों को 10-10 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी साझा की गई। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भी वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताया और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रुपए की सहायता देने की जानकारी दी। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने भी तीनों परिवारों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। खनिज विभाग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने घटना पर दुख जताते हुए खनिज विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि गड्ढे की खुदाई किसकी अनुमति से की गई थी और क्या निर्धारित नियमों का पालन किया गया। यदि जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जयस ने भी जवाबदेही तय करने को कहा जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश ने तीन बच्चों की मौत को गंभीर घटना बताते हुए प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठे सवाल हादसे के बाद गड्ढे की खुदाई की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह जांच का विषय है कि खुदाई किसकी अनुमति से की गई, खुले गड्ढे के आसपास सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और पानी भरने के बाद उसे सुरक्षित करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए गए। स्थानीय स्तर पर मांग की जा रही है कि हादसे के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ————- ये खबर भी पढ़ें… आलीराजपुर में गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत:इनमें दो सगे भाई आलीराजपुर शहर के अंबेडकर नगर स्थित तीखी इमली इलाके में रविवार को खेलते-खेलते पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 9 साल का लवकुश और दो सगे भाई राजवीर और यशराज शामिल हैं। पढ़े पूरी खबर…
Source link
खनिज विभाग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग:गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की हुई थी मौत; कलेक्टर-मंत्री ने परिवार की आर्थिक मदद की
