![]()
आज (12 अक्टूबर) नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मार्कंडेय पुराण के मुताबिक, मां दुर्गा और महिषासुर के बीच आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से दशमी तिथि तक युद्ध हुआ था और दशमी तिथि पर देवी ने महिषासुर का वध किया था। इस मान्यता की वजह से नवरात्रि नौ दिनों तक और दसवें दिन विजयादशमी मनाते हैं। विजयादशमी की एक मान्यता यह भी है कि इस तिथि पर श्रीराम ने रावण का वध किया था।
Source link
नौ दिनों तक क्यों मनाते हैं नवरात्रि:देवी दुर्गा और महिषासुर से जुड़ी है कथा, जानिए कैसे प्रकट हुईं देवी दुर्गा
