Headlines

Delhi Metro Stations Closed | INDIA Alliance Protest Today Update


फरीदाबाद25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के दिल्ली कूच से मेट्रो के छह स्टेशन बंद। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस के दिल्ली कूच से मेट्रो के छह स्टेशन बंद।

कांग्रेस और INDIA गठबंधन के दिल्ली कूच को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 से शाम 4 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेगा, जबकि इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

दिल्ली-फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर समेत सात जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं। गठबंधन का मार्च दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड जंक्शन से शुरू होना है। इससे मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, यात्रियों को इन स्टेशनों पर मेट्रो बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। इस व्यवस्था से कनॉट प्लेस और मध्य दिल्ली के आसपास आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

दिल्ली और फरीदाबाद बदरपुर बार्डर पर पुलिस का नाका लगाया गया है। इसके अलावा यूपी और दूसरे जिलों से लगते बार्डर सहित कुल 7 पुलिस के नाके लगाए गए है।

इन 6 स्टेशनों पर बंद रहेंगे द्वार

प्रतिबंध के दायरे में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर निर्धारित अवधि के दौरान यात्री बाहर नहीं निकल सकेंगे और न ही बाहर से स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा जारी रहने से यात्री मेट्रो की एक लाइन से दूसरी लाइन पर जा सकेंगे।

इन स्टेशनों पर निकास और प्रवेश बंद रहेगा।( फाइल फोटो)

इन स्टेशनों पर निकास और प्रवेश बंद रहेगा।( फाइल फोटो)

दोपहर में होगा मार्च

कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में मार्च का कार्यक्रम घोषित किया है। मार्च दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड जंक्शन से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट की ओर जाना है।

स्टेशनों से यात्री दूसरी मेट्रो चेंज कर सकेंगे।( फाइल फोटो)

स्टेशनों से यात्री दूसरी मेट्रो चेंज कर सकेंगे।( फाइल फोटो)

सड़क मार्ग से निकलने से पहले जांच लें रूट

प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित होने और कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू होने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले मेट्रो और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी देखने की सलाह दी गई है। खासकर कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग और अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *