![]()
ग्वालियर में इन दिनों मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही धूप की तपिश बढ़ने लगती है और दोपहर होते-होते गर्मी का असर तेज हो जाता है। अक्टूबर में मौसम के इस बदले मिजाज के कारण लोगों को दिन में गर्मी और रात में अपेक्षाकृत राहत का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। सुबह 5:30 बजे तापमान 23.4 डिग्री और सुबह 8:30 बजे 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 85 प्रतिशत रही, जो सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक थी। अधिक नमी के कारण गर्मी और उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है। बादलों से गिरा दिन का तापमान, फिर भी गर्मी से राहत नहीं इससे पहले रविवार को दिन के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 2.1 डिग्री बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बादलों की मौजूदगी के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई, लेकिन तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिली। दिन-रात के तापमान में अंतर से बदल रहा मौसम शहर में दिन और रात के तापमान में अंतर मौसम के बदलते मिजाज को दर्शा रहा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रात में अपेक्षाकृत राहत मिल रही है। फिलहाल बारिश नहीं होने के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को दिन में तेज धूप और उमस से बचाव करने की जरूरत है।
Source link
ग्वालियर में दिन में तेज धूप से बढ़ रही गर्मी:न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज, रात के पारे में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी
