Headlines

पानीपत में नवरात्रों में बंद रहेंगी मीट की दुकानें:हनुमान सभाओं ने सौंपा ज्ञापन,विधायक ने दिया आश्वासन, डीसी और आयुक्त को पत्र लिखेंगे विधायक




पानीपत शहर में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर हनुमान सभाओं के प्रतिनिधियों ने सोमवार को शहरी विधायक प्रमोद विज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि नवरात्र हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इन दिनों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं। ऐसे में मीट की दुकानों के खुले रहने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। हनुमान सभाओं के प्रतिनिधियों ने मांग की कि नवरात्र की पूरी अवधि में पानीपत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्र आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है। इसलिए इन दिनों धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मीट की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। एसपी को कॉल कर दुकानें बंद करवाने का किया आग्रह विधायक प्रमोद विज ने प्रतिनिधियों को उनकी मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने एसपी मेधा भूषण को फोन कर आग्रह किया कि शहर में खुली मीट की दुकानों को कम से कम नवरात्र के दौरान बंद करवाया जाए। विधायक ने कहा कि वह हनुमान सभाओं की मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त को लिखित पत्र भी भेजेंगे, ताकि इस मामले का समाधान हो सके। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हनुमान सभाओं की मांग जायज है और नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। उनके आश्वासन के बाद प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांग पर उचित कदम उठाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *