Headlines

पीएम आवास के 134 हितग्राहियों से होगी राशि की वसूली:रायगढ़ में आठ साल बाद भी अधूरे मकान, आयुक्त ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निगम क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत अब भी कई मकान अधूरे हैं। ऐसे में मकान अधूरे छोड़ने वाले हितग्राहियों पर निगम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त ने अधूरे मकान पर एसडीएम को नियमानुसार रेवेन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट के तहत कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा 30 सितंबर तक मकान पूरा करने के निर्देश के बाद भी निर्माण अधूरा रहने पर अब शेष राशि जारी नहीं होगी। वहीं, योजना की राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान का निर्माण नहीं कराने वाले हितग्राहियों से नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि 87 हितग्राहियों ने अपने मकान पूर्ण कर लिए हैं, लेकिन अभी भी 134 हितग्राहियों के आवास विभिन्न निर्माण स्तरों पर अधूरे हैं। योजना के तहत स्वीकृति मिलने के लगभग आठ साल बीत जाने के बाद भी इन मकानों का पूरा नहीं होना गंभीर स्थिति है। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने लंबित आवासों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राशि मिली, फिर भी आठ साल में नहीं बने मकान
योजना 1.0 के अंतर्गत अधूरे आवासों में 45 मकान फाउंडेशन स्तर, 74 लिंटल स्तर और 15 रूफ स्तर पर अटके हुए हैं। शासन की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन आवासों के लिए आगे राशि जारी नहीं की जाएगी। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि योजना की राशि का उपयोग आवास निर्माण के उद्देश्य से होना चाहिए। राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण नहीं कराने वाले हितग्राहियों के मामलों में नियमानुसार वसूली समेत जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
504 हितग्राहियों को एक सप्ताह का समय
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की भौतिक प्रगति पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। नए स्वीकृति प्राप्त 504 हितग्राहियों को एक सप्ताह के भीतर भवन अनुज्ञा प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को स्वीकृति के बाद की प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कराने और प्रगतिरत आवासों में निर्माण की गति बढ़ाने के लिए कहा गया। साथ ही आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत मकानों की नियमित निगरानी करने व निर्माण में अनावश्यक देरी करने वाले प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई सबंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *