Headlines

Kusmunda Korba Theft | SECL Colony House Robbery Gold Cash Stolen


कोरबा के SECL की कुसमुंडा कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने डंपर ऑपरेटर विकुल दास के सूने मकान से करीब 7 लाख रुपए के जेवर और 20 हजार रुपए नकद पार कर दिए। घटना के समय परिवार पितृपक्ष मनाने अपने गृहग्राम अंबिकापुर गया हुआ था।

.

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा के B-322 आवास में रहने वाले डंपर ऑपरेटर विकुल दास अपने परिवार के साथ अंबिकापुर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। आरोप है कि चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

अलमारी से जेवर और 20 हजार रुपए नकद पार

अलमारी से जेवर और 20 हजार रुपए नकद पार

बेटे की शादी के लिए बनवा रखे थे जेवर

बताया जा रहा है कि विकुल दास ने अपने बेटे की शादी के लिए गहने बनवाकर रखे थे। परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी।

खिड़की खुली मिली, सामान बिखरा पड़ा था

विकुल दास ने बताया कि घर के सामने ताला लगा हुआ था, लेकिन खिड़की खुली मिली। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने घर खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके मुताबिक, चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे होंगे और अलमारी में रखे जेवरात व 20 हजार रुपए नकद ले गए।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच शुरू

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि SECL कर्मचारी के घर चोरी की घटना सामने आई है। परिवार बाहर गया हुआ था। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। शिकायत में 20 हजार रुपए नकद और जेवर चोरी होने की जानकारी दी गई है।

आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात से पहले घर की रेकी की होगी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SECL कॉलोनी में चोरी की घटनाओं से कर्मचारियों में चिंता है। त्योहारी सीजन में कर्मचारी छुट्टी पर जाते हैं तो सूने क्वार्टर चोरों के निशाने पर होने की आशंका रहती है। इस घटना के बाद कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *