![]()
बारां जिले में पंचायती राज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। सोमवार को सभी ग्राम पंचायतों में ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ लोकतंत्र’ थीम पर साइकिल रैली निकाली गई। किशनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से विकास अधिकारी पन्नालाल मेघवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बस स्टैंड चौराहे और मुख्य मार्ग से होते हुए वापस स्कूल पहुंची। मेघवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता की भागीदारी जरूरी है। मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि रैली से लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने ‘लोकतंत्र का कहना है, वोट सभी को देना है’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान सीबीईओ ललित यादव, एबीईओ पप्पू मीणा और प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार मीणा भी मौजूद थे।
Source link
बारां में मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली:लोकतंत्र की मजबूती और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया
