![]()
जींद में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर कालवा गांव के पास पिकअप का टायर चेक कर रहे क्लीनर को पीछे से आए ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्राला ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया गया कि पिल्लुखेड़ा थाना पुलिस ने पिकअप ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात ट्राला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। टायर पंक्चर होने पर रोकी थी पिकअप पिकअप ड्राइवर सुखदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जामला निवासी 38 वर्षीय रोहित उसका रिश्तेदार था और उसके साथ क्लीनर का काम करता था। दोनों पिकअप लेकर दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। कालवा गांव के पास अचानक पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद सुखदेव ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक लिया। टक्कर मारकर क्लीनर को घसीटता ले गया ट्रॉला शिकायत के अनुसार, टायर पंक्चर होने के बाद रोहित पिकअप के टायरों की जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रॉले ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्राला रोहित को घसीटता हुआ आगे निकल गया। ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर ट्राला ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे रोहित की मौत से परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा रह गए हैं। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। हादसा शनिवार का बताया जा रहा है।
Source link
ट्राले की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत:जींद में पिकअप का टायर चेक कर रहा था; पंक्चर होने पर रोका था
