![]()
विप्र फाउंडेशन की देशव्यापी देव आमंत्रण परिक्रमा के तहत सोमवार को जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश जी को न्योता दिया गया। देव आमंत्रण परिक्रमा का शुभारंभ रविवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुआ था। इसी क्रम में सोमवार को जयपुर में भगवान गणेश मंदिर मोतीडूंगरी में देव आमंत्रण का आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन जोन-1 जयपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोन प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अमन व विमलेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजय पारीक, जोनल संगठन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, इस्पेक के प्रभारी प्यारेलाल शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा काका व भारती शर्मा, जोन कोषाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, जोन उपाध्यक्ष अंशुमान शास्त्री, बसंत शर्मा, जयपुर शहर महामंत्री कमल शर्मा, पंकज दीक्षित, नवीन शर्मा, निर्मल शर्मा, राजकुमार प्रधान, योगेंद्र गौड़, दीपेश शर्मा, बीना शर्मा, गोपाल शर्मा आदि पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए। देशभर में 20 अक्टूबर तक चलेगी परिक्रमा देव आमंत्रण परिक्रमा 20 अक्टूबर तक देशभर में चलेगी। परशुराम आगमन उत्सवों का सिलसिला अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में भव्य प्रतिमा के लोकार्पण तक जारी रहेगा। इसके तहत 4 से 24 दिसंबर तक अयोध्या से परशुराम कुंड तक रथयात्रा निकाली जाएगी। देश के 15 प्रमुख शहरों में परशुराम जागृति आयोजन होंगे। गुवाहाटी में 17 से 23 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा और 13 से 15 जनवरी तक परशुराम कुंड में मेला व शिविर आयोजित किया जाएगा।
Source link
जयपुर में निकली देव आमंत्रण परिक्रमा:मोतीडूंगरी गणेश जी को परशुराम आगमन उत्सव का दिया न्योता; देशभर में 20 अक्टूबर तक चलेगी
