![]()
नारी सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर सोमवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाया। दरअसल, कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं ने कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इससे से जुड़े घटनाक्रम को लेकर प्रदर्शन किया गया था। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से संबंधित सांसद की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन शाम करीब 5 बजे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व महापौर विमला पांडेय, ममता पांडेय, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भगवती पांडेय सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
सतना में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:JNU प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर धरना दिया, निष्पक्ष जांच की मांग
