Headlines

तरनतारन में सेवा केंद्र बंद होने से लोग परेशान:वेतन-छुट्टियों की मांग को लेकर कर्मचारी फूंकेगे सीएम का पुतला, DC ऑफिस पर करेंगे प्रदर्शन




पंजाब में सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते भिखीविंड समेत प्रदेश भर के कई सेवा केंद्रों पर ताले लटके नजर आए। कर्मचारियों के काम बंद करने के कारण सरकारी व आवश्यक दस्तावेज बनवाने आए आम नागरिकों को बिना काम करवाए ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। भिखीविंड सेवा केंद्र पर पहुंचे स्थानीय निवासियों—हरिंदर सिंह, रघबीर सिंह और हरभाल सिंह—ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वे अपने बेहद जरूरी सरकारी काम निपटाने आए थे, लेकिन केंद्र बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा केंद्रों के बार-बार बंद रहने से आम जनता का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। वेतन और सेवा शर्तों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब अपनी लंबित मांगों जैसे—वेतन में बढ़ोतरी, निर्धारित छुट्टियां और अन्य सेवा शर्तों के स्थायी समाधान को लेकर आंदोलन कर रही है। यूनियन नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और पुतला दहन की चेतावनी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए यूनियन ने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी है। इसी कड़ी में यूनियन ने पंजाब के विभिन्न जिलों में स्थित डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालयों के सामने उग्र प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। साथ ही, अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पुतले फूंककर विरोध दर्ज कराने की रणनीति बनाई है। प्रशासनिक आश्वासन: डीसी ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट मामले को बढ़ता देख तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर (DC) राहुल कुमार ने बताया कि सेवा केंद्रों के बंद रहने और लोगों को आ रही समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि स्थिति का जल्द से जल्द संज्ञान लेकर नागरिक सेवाओं को सुचारू कराया जाएगा और लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *