पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लूट के चारों आरोपी। रेड सर्किल में महिला पार्षद रेखा का बेटा जतिन है। इनसेट में पार्षद की फोटो।
हरियाणा के रेवाड़ी में उबर कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बावल से जिला परिषद वार्ड-15 की भाजपा पार्षद रेखा का बेटा जतिन भी शामिल है। पार्षद रेखा केंद्रीय मंत्री राव इं
.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कैब ड्राइवर को एक सुनसान रास्ते पर बंधक बनाया और उसके फोनपे (PhonePe) अकाउंट से करीब 13 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद एक पेट्रोल पंप से कार में तेल भरवाया और 7 हजार रुपये नकद भी ले लिए। वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर को नारनौल रोड पर छोड़कर उसकी सेलेरियो गाड़ी और मोबाइल लेकर भाग गए।
सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर सीआईए (CIA) रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, चारों से पूछताछ की जा रही है।

लूट की घटना की जानकारी देतीं एएसपी दीपिका अग्रवाल।
कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े चारों, लेडी एएसपी ने दी पूरी जानकारी…
- पोसवाल चौक से कैब बुक करके निकला था ड्राइवर: एएसपी दीपिका अग्रवाल के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिले के मोड़ी गांव का रहने वाला आशीष कैब चलाता है। 10 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे उसे उबर (Uber) ऐप से बुकिंग मिली। वह पोसवाल चौक के पास एक शराब ठेके से चार युवकों को गाड़ी में बैठाकर रवाना हुआ। आरोप है कि भवाड़ी गांव अंडरपास के पास पहुंचते ही युवकों ने उसका गला दबाया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने आशीष को कार की पिछली सीट पर बंधक बना लिया।
- खेत में ले जाकर PhonePe से ट्रांसफर कराए रुपये: आरोपी ड्राइवर को एक खेत में ले गए और उसका मोबाइल छीनकर पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद उन्होंने फोनपे (PhonePe) से करीब 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपियों ने उसी मोबाइल से एक पेट्रोल पंप पर तेल भी डलवाया और सेल्समैन को 7 हजार रुपये ज्यादा ट्रांसफर करके नकद रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी नारनौल रोड पर हरिनगर पुल के पास ड्राइवर को छोड़कर उसकी सेलेरियो गाड़ी और मोबाइल लेकर भाग गए।
- गिरफ्तारी के बाद पता चला पार्षद के बेटे का हाथ: शिकायत मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीआईए (CIA) रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी सबूतों (Technical Evidence) के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हिरासत में चारों आरोपी।
पार्षद बोलीं- बेटे ने पार्टी करने की बात बताई थी
भाजपा महिला पार्षद रेखा का कहना है कि रविवार देर रात उनका बेटा घर जतिन आया था। उन्हें सोमवार की सुबह ही घटना की जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बेटे से बात की। बेटे ने बताया कि सभी उनके साथ दोस्त है। हम सब मिलकर पार्टी की थी। पार्टी के दौरान कुछ पैसे शिकायतकर्ता से उधार लिए थे और गाड़ी भी एक दिन के लिए मांगी गई थी। यह सारी बातें जांच का विषय है। पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। अगर उनका बेटा दोषी निकलता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

एक कार्यक्रम में मंत्री राव इंद्रजीत के साथ पार्षद रेखा देवी।
वर्ष 2022 में पार्षद बनी थीं रेखा
रेखा देवी वर्ष 2022 में रेवाड़ी जिला परिषद के वार्ड नंबर 15 से चुनी गई थी। वह करीब 10 वर्ष से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के साथ जुड़ी हुई हैं। उनके पति आजाद बावल की निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। इसी इकलौते बेटे जतिन को पुलिस ने लूट के आरोप में अरेस्ट किया है।
———————
ये खबर भी पढ़ें….
रोहतक-डबल मर्डर केस में ASI थाने में रिश्वत लेते पकड़ा:कहा था- ₹50 हजार दो, बेटे को कम पीटेंगे; बाहर बैठे SHO को भनक भी नहीं लगी

डबल मर्डर के मामले में आरोपी को बचाने के लिए रिश्वत ले रहे असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) दीनबंधु को झज्जर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी रोहतक के सांपला थाने में ही रिश्वत के पैसे ले रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)
