![]()
बेमेतरा जिले के बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर ग्राम निनवां में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सत्यनारायण वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़ी मोटरसाइकिलें और बच्चों की साइकिलें भी टूट गईं। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक CG 25 N 4457 बेमेतरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान ग्राम निनवां में दुर्घटना हो गई। हादसे में सत्यनारायण वर्मा की जान चली गई। टक्कर से वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा। ड्राइवर के नशे में होने का आरोप ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे के समय स्कॉर्पियो में केवल चालक टहल सिंह वर्मा, निवासी मानपुर, बेमेतरा सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक मौत:बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर हादसा, बाइक और बच्चों की साइकिलें भी टूटीं, पुलिस ने शुरू की जांच
