![]()
हापुड़ जिले के 503 सरकारी स्कूलों में अब किचन गार्डन बनाए जाएंगे। इसके लिए हर स्कूल को 1500 रुपये का बजट दिया जाएगा। इन गार्डन में मौसमी सब्जियां, फल और दूसरे काम के पौधे लगाए जाएंगे। इससे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और खेती-किसानी की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। साथ ही, किचन गार्डन में उगाई जाने वाली ताजी मौसमी सब्जियों को मिड-डे मील में शामिल करने का अवसर भी मिलेगा। प्रकृति के प्रति बढ़ेगी रुचि इस पहल से बच्चों को पर्यावरण और खेती की प्रैक्टिकल जानकारी मिलेगी। किचन गार्डन बनाने का मकसद बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ प्रकृति से जोड़ना है। बच्चे पौधे लगाने से लेकर उनकी देखभाल तक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पौधों के बढ़ने का तरीका, उनके फायदे और पर्यावरण में उनकी अहमियत जानेंगे। वे पौधों के वैज्ञानिक नाम भी सीखेंगे, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ेगी। बच्चों के बेहतर शिक्षा देना है लक्ष्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि 503 स्कूलों में किचन गार्डन बनाए जाएंगे। हर स्कूल को 1500 रुपये का बजट मिलेगा। इस कोशिश से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वे प्रकृति से जुड़ेंगे। इस राशि से स्कूल परिसर में उपलब्ध स्थान और जरूरत के अनुसार पौधे लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
Source link
हापुड़ के 503 स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन:हर स्कूल को मिलेंगे 1500 रुपये, बच्चे सीखेंगे पौधों की देखभाल और वैज्ञानिक के नाम
