Headlines

तरनतारन में ASI की हत्या के बाद CM-मान का ऐलान:परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और बैंक से 1 करोड़ बीमा राशि मिलेगी




तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले एएसआई इकबाल सिंह का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। 55 वर्षीय एएसआई इकबाल सिंह तरनतारन के नौशहरा पन्नूआ के रहने वाले थे। वह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे। रविवार देर शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह नौशहरा से लोहका रोड पर स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी संदीप शर्मा ने बताया था कि एएसआई को दो गोलियां लगी थीं। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई थी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। भतीजे की हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा मामला इस हत्या को 11 सितंबर को हुई एएसआई इकबाल सिंह के भतीजे अजमीत सिंह की हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उस दिन बाइक सवार हमलावरों ने अजमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी लेने का दावा वहीं, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर डोनी बल के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट भी सामने आई थी। यह पोस्ट गोपी घनश्याम के नाम की आईडी से साझा की गई थी। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *