Headlines

धौलपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:शांति के लिए की सीएलजी सदस्यों की बैठक; डीजे, विसर्जन और गश्त पर मंथन




धौलपुर में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कोतवाली थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग बैठक हुई। इसमें एएसपी वैभव शर्मा और थाना अधिकारी रामकिशन यादव मौजूद थे। सीएलजी, युवा सीएलजी, पुलिस मित्र व सुरक्षा सखियों ने भाग लिया। कानून व्यवस्था व समस्याओं पर चर्चा हुई। एएसपी शर्मा ने सदस्यों से उनके इलाकों की समस्याएं पूछीं, समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने त्योहारों को भाईचारे व शांति से मनाने की अपील की। थाना अधिकारी यादव ने सीएलजी सदस्यों को पुलिस-जनता की अहम कड़ी बताया।
बैठक में नवरात्रि में देर रात डीजे पर रोक, माता विसर्जन पर पुलिस व्यवस्था, यातायात कंट्रोल, नाकाबंदी व नियमित गश्त जैसे मुद्दों पर बात हुई। कोतवाल ने बाजारों में किया पैदल गश्त।
बैठक के बाद थाना अधिकारी यादव ने पुलिस बल के साथ बाजारों में पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों व व्यापारियों से बात कर समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिया। असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *