Headlines

ओली पोप ने अफगानिस्तानी लीग से नाम वापस लिया:विल स्मीड और डेविड विली भी हटे; ECB ने आपत्ति जताई थी




इंग्लैंड के ओली पोप ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग T-20 के पहले ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया है। विल स्मीड और डेविड विली भी ड्राफ्ट से हट गए हैं। जबकि, डेविड मलान ड्राफ्ट का हिस्सा हैं। यह ड्राफ्ट 24 अक्टूबर को होना है। ECB ने तालिबान के महिलाओं के साथ व्यवहार के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार किया है। तालिबान सरकार में महिलाओं को क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं है। वहां की महिला टीम नहीं है। इसी वजह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। वे अपने खिलाड़ियों को भी वहां की लीग खेलने की अनुमति नहीं देते हैं। रॉब की ने कहा- खिलाड़ियों को नैतिक फैसला लेना होगा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो के अनुसार पोप ने सोमवार को ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के बयान से पहले ही नाम वापस लेने का फैसला कर लिया था। रॉब ने खिलाड़ियों से APL में खेलने को लेकर सही नैतिक रुख अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह ड्राफ्ट के लिए रजिस्टर करने वाले ओली पोप से उनके फैसले पर बात करेंगे। पोप ने अब ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया है। रॉब की ने BBC के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ पॉडकास्ट में कहा, ‘कानूनी तौर पर खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकना मुश्किल है।’ डेविड मलान ने ECB और ICC नियमों का हवाला दिया इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी अब भी APL ड्राफ्ट में रजिस्टर्ड हैं। इनमें डेविड मलान भी शामिल हैं। मलान ने टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, ‘खिलाड़ियों के तौर पर हम ICC और बोर्ड से मिलने वाले निर्देशों का पालन करते हैं।’ मलान ने कहा, ‘मेरी एक बेटी है। मैं चाहता हूं कि वह खेल खेले और इसमें आगे बढ़े। मैं इस तर्क को पूरी तरह समझता हूं।’ उन्होंने कहा, “अंत में मैं क्रिकेटर हूं। मुझे अपना किराया देना है और जब तक खेल सकता हूं, तब तक कमाई करनी है।’ मलान ने कहा, ‘जब तक बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है, तब तक मैं खेलने के लिए तैयार हूं।’ APL के आयोजन पर भी सवाल क्रिकइन्फो ने पिछले हफ्ते बताया था कि APL के तय कार्यक्रम के अनुसार होने पर भी संदेह है। लीग की पांच में से केवल तीन फ्रेंचाइजी बिकी हैं। एक सूत्र ने लीग की संभावनाओं को ‘बहुत अनिश्चित’ बताया है। APL का आयोजन 27 दिसंबर से UAE में शुरू होना है। —————————————————–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *