Headlines

2.47 करोड़ की लागत से कर्पूरी सभागार का जीर्णोद्धार:केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया काम का शुभारंभ, कहा- 6 महीने में होगा तैयार




समस्तीपुर में भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बने कर्पूरी सभागार के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय किसान कल्याणमंत्री रामनाथ ठाकुर ने 2.47 करोड़ की लागत से होने वाले काम का फीता काट कर शुक्रवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर सभागार परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग इस सभा को आधुनिक और 1000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला बनाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को देखते हुए उनके प्रयास से इस योजना की स्वीकृति मिली है। आज से काम शुरू हो गया है। 6 महीने में ये बन कर तैयार हो जाएगा। 30 से अधिक एसी लगाए जाएंगे सभागार को आकर्षक और सुविधाओं से लैश बनाने के लिए इसमें 30 से अधिक एसी लगाए जाएंगे। बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। वीआईपी के लिए सोफा भी लगाया जाएगा। दीवारों पर लकड़ियों के काम होंगे, ताकि लोगों को हॉल के अंदर नृत संगीत का आनंद मिल सके। हाल के फर्श और सिलींग को भी बेहतर बनाया जाएगा। अभी इस हाल में बैठने पर गर्मी के समय में लोग परेशान हो जाते हैं। जीर्णोद्धार के बाद लोगों को इस हॉल में परेशानी नहीं होगी। लोगों का राहत मिलेगी। इस मौके पर नगर निगम की चेयरमैन अनीता राम ने कहा कि समस्तीपुर में एक हजार क्षमता वाला कोई हॉल नहीं है। जिससे लोगों को दिक्कत होती है। इस हॉल के जीर्णोद्धार से सभी तरह के लोगों को राहत मिलेगी। खास कर राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रम आसानी से हो सकेंगे। मौके पर नगर निगत के उप मेयर रामबालक पासवान, भाजपा के एमएलसी डॉ तरुण चौधरी, जदयू के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि बड़ी संख्या में जदयू व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *