![]()
दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को हुए इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा को ट्रक से नीचे उतार दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कांग्रेस और हुड्डा परिवार पर निशाना साधा। ट्रक पर ही मौजूद कांग्रेस नेता वर्धन राव ने कहा कि राहुल गांधी जी ने दीपेंद्र हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (लुधियाना सांसद) के कंधों पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ को संभालने और लोगों को बैठाने की जिम्मेदारी दी थी। वहीं, इस मामले में दीपेंद्र हुड्डा का पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उन्हें मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया। वर्धन राव बोले- भीड़ को संभालने के लिए नीचे उतरे दीपेंद्र गुरुग्राम के कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष और राहुल गांधी की टीम के सदस्य वर्धन राव ने वीडियो को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह खुद रथ पर राहुल गांधी के सामने खड़े थे और पूरी घटना के चश्मदीद हैं। दीपेंद्र हुड्डा को जबरन उतारने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने इसे भाजपा के आईटी सेल का भ्रामक दुष्प्रचार बताया। जस्सी पेटवाड़ बोले- राहुल-प्रियंका भी नीचे उतरे नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मंगलवार सुबह 9:11 बजे X पर पोस्ट कर कहा कि बैरिकेडिंग गिरने से कुछ कार्यकर्ता उसके नीचे दब गए थे। भीड़ के कारण बैरिकेडिंग नहीं उठाई जा सकी, तो राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा को नीचे जाकर कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए कहा। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी दीपेंद्र के साथ नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं की मदद की। भाजपा नेता ने लिखा- ये मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं हरियाणा भाजपा के सोशल मीडिया इंचार्ज रहे अरविंद सैनी ने मंगलवार सुबह 9:51 बजे X पर पोस्ट कर लिखा, “लो देख लो, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को तो राहुल गांधी भी धक्का देकर स्टेज से नीचे उतार देता है और ये मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते हैं।” वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फेसबुक फैन पेज पर भी यह वीडियो अपलोड किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “राहुल गांधी ने भावी CM दीपेंद्र हुड्डा को धक्के मारकर ट्रक से उतारा।” X पर दीपेंद्र हुड्डा लेकर पोस्ट पढ़ें…
Source link
राहुल गांधी का दीपेंद्र को ट्रक से उतारने का VIDEO:कांग्रेस नेताओं ने सफाई दी, राव बोले- हुड्डा को नीचे भीड़ संभालने के लिए भेजा
