Headlines

रायसेन मंडी में नई धान और सोयाबीन की आवक शुरू:4300 रुपए क्विंटल तक बिकी धान, नई मंडी की जगह पर व्यापारियों में दो राय




रायसेन। कृषि उपज मंडी में नई धान और सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में अपने कांटों की पूजा-अर्चना कर धान की तुलाई शुरू कराई। पहले दिन मंडी में करीब 40 ट्रॉली धान और 20 ट्रॉली सोयाबीन की आवक हुई। शुरुआती नीलामी में धान के अच्छे भाव मिले। पूसा वन वैरायटी की धान 4300 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक और 1509 वैरायटी की धान 3800 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। वहीं, सोयाबीन के भाव 6100 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। कृषि उपज मंडी के व्यापारी मनोज सोनी ने बताया कि शुरुआती दौर में पूसा वन और 1509 वैरायटी की धान आ रही है। फिलहाल मोटी धान की आवक जारी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे बासमती धान की आवक बढ़ेगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने पर नीलामी दशहरा मैदान में कराई जाएगी, क्योंकि वर्तमान मंडी में पर्याप्त जगह नहीं है। 3 लाख हेक्टेयर में होती है धान की खेती रायसेन जिला धान उत्पादन के लिए प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। जिले में करीब 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। नई मंडी की जगह पर व्यापारियों में दो राय शहर में हर साल करीब 1000 ट्रॉली उपज पहुंचने से कई बार जाम की स्थिति बनती है। मंडी में जगह की कमी के कारण नीलामी दशहरा मैदान में करानी पड़ रही है। ऐसे में नई मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सागर रोड पर भादनेर से आगे डबरा इमलिया में नई मंडी के लिए जगह प्रस्तावित की गई है। बीते दिनों मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने भी प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया था। हालांकि, मंडी की नई जगह को लेकर व्यापारियों की राय अलग-अलग है। करीब 60 प्रतिशत व्यापारी डबरा इमलिया में मंडी स्थापित करने के पक्ष में हैं, जबकि 40 प्रतिशत व्यापारी शहर से 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में ही नई मंडी बनाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *