Headlines

ट्दीरेनवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन:दिल्ली-ऋषिकेश, बक्सर से चलेंगी, जमशेदपुर में होल्डिंग एरिया तैयर




दुर्गा पूजा के पस्चात अब दीवाली और छठ त्योहार ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, परदेश में रहने वाले लोग घर आने को लेकर आतुर होने लगे हैं। ऐसे में अभी भी अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और नो रूम अवेलेबल के कारण यात्रियों को घर लौटने की चिंता सता रही है।

इधर, भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन कर इनकी समस्या का समाधान करने में जुटा हुआ है। ते कुछ हफ्तों से भारतीय रेलवे द्वारा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा व उनके सुगम आवागमन को लेकर कई विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा सहित परिचालन शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली से संतरागाछी, उत्तराखंड के ऋषिकेश से कोलकाता और बिहार के बक्सर से झारखण्ड के टाटानगर के लिए विशेष ट्रेन परिचालन की घोषणा की गई है
जमशेदपुर में ट्रेन आने की सूचना के बाद कतार में भेजे जाएंगे यात्री इधर, दुर्गापूजा और छठ के दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैसेंजर होल्डिंग एरिया तैयार कर लिया गया है। स्टेशन की वीआईपी लेन में बनाए गए अस्थायी होल्डिंग एरिया में 1000 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यहां कुर्सी, पंखे और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ट्रेनों के आने की स्थिति की जानकारी भी यात्रियों को नियमित रूप से दी जाएगी। यात्री सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय पहले होल्डिंग एरिया में इंतजार करेंगे। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के जमा होने की स्थिति को नियंत्रित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *