![]()
कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में 927.645 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी घनश्याम गुर्जर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने लगातार पतासाजी और तकनीकी सहायता के आधार पर उसे कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कंटेनर के गुप्त चेंबर से मिला था 927 किलो गांजा पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर चिल्फी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बनाए गए गोपनीय चेंबर से अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया 927.645 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के कुल 890 पैकेट जब्त किए थे। इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 63 लाख रुपए बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर की कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया नाम पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ, उनके कथनों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घनश्याम गुर्जर की कथित संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से वह फरार था। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और तकनीकी सहायता भी ली गई। तलाश के लिए राजस्थान में पुलिस टीम भेजी गई थी। 9 अक्टूबर को राजस्थान से पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर लाए लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने 9 अक्टूबर 2026 को घनश्याम गुर्जर को बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र, जिला कोटपुतली-बहरोड़, राजस्थान से गिरफ्तार किया। उसे कबीरधाम लाने के लिए नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड लिया गया। चिल्फी लाने के बाद थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF), कबीरधाम की टीम ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। 12 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा पुलिस ने आरोपी को 12 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को पुलिस ने एक ट्रक से 927.645 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में आरोपी अयाज खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी घनश्याम गुर्जर फरार था। पुलिस उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी। जांच के दौरान आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे राजस्थान के पोद्दारपुरली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम लाया गया, जहां मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
4 करोड़ के गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान से पकड़ा गया, कंटेनर के गुप्त चेंबर में मिले थे 927 890 पैकेट
