Headlines

थाटीपुर थाने के बाहर धरने में हाईवोल्टेज ड्रामा:युवती से भिड़ी दूसरी लड़की, बाल खींचकर की कुटाई, फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ झगड़ा




ग्वालियर के थाटीपुर थाने के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब धरने पर बैठी एक युवती और वहां से गुजर रही दूसरी लड़की आपस में ही भिड़ गईं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक-दूसरे के खिलाफ लिखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर सरेराह मारपीट शुरू कर दी। थाने के बाहर हो रहे इस ड्रामे को देखकर महिला पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचीं और दोनों को बीच-बचाव कर अलग कराया। मारपीट की शिकार एक महिला एक जमीन मा​मले में मुरैना में हुए पक्षपात के खिलाफ ग्वालियर के थाटीपुर थाना के बाहर धरना पर बैठी थी। हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। जमीन विवाद के विरोध में बिछाया था फर्श चल रहा था धरना जानकारी के अनुसार, राधा सैनी मुरैना के एक जमीन से जुड़े मामले में पुलिस की ओर से की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का विरोध कर रही थी। विरोध जताने के लिए वह थाटीपुर थाने के बाहर फर्श बिछाकर धरने पर बैठी हुई थी। वह हाथ में तखती लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। साथ में दो से तीन लोग और थे। ‘FB पर मेरे खिलाफ क्यों लिखती है’- और हो गई कुटाई जिस समय राधा धरने पर बैठी थी, उसी दौरान वहां से अंजलि पाराशर (जाटव) गुजरी। अंजलि की नजर जैसे ही राधा पर पड़ी, वह सीधे उसके पास पहुंची और पूछ लिया-“तू फेसबुक पर मेरे खिलाफ क्यों लिखती है?” इस पर राधा ने दोटूक जवाब दिया-“मैं तो ऐसे ही करूंगी।” बस फिर क्या था, दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों युवतियों ने धरना स्थल पर ही एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और सरेआम लात-घूंसे चलाने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने कराया अलग थाने के ठीक बाहर चीख-पुकार और मारपीट की आवाज सुनकर पुलिस जवान तुरंत बाहर दौड़े। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को एक-दूसरे की पकड़ से छुड़ाया और अलग कराया। इस हंगामे के बाद धरना भी खत्म हो गया। मामले की स्थिति घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाटीपुर थाने में आवेदन सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष पर एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *