Headlines

कदमा में हथियार और गोलियों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार:रंगदारी वसूलने और लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखते थे हथियार




कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया स्थित मैदान से पुलिस ने पांच आरोपियों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रंगदारी वसूलने और लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार रखते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविनाथ मछुआ, विनय हरपाल, संतोष, निहाल और अमित कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और पांच गोलियां जब्त की हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि फार्म एरिया स्थित मैदान में कुछ लोग हथियार के साथ मौजूद हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *