Headlines

Daily Horoscope 14 October 2026


46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 अक्टूबर 2026 को 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, उनके रिश्तों में सुधार होगा। 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए दिन कैसा रह सकता है…

अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई सुखद और आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नया मकान या दुकान खरीदने का विचार बन सकता है। समस्याओं का निदान होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और विवादों में विजय मिलेगी। दोपहर का समय अनुकूल रहेगा। आय अच्छी बनी रहेगी और सहयोग भी मिलेगा। शाम को कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है।

प्रोफेशन – व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। नई व्यावसायिक संभावनाएं सामने आएंगी और निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

लव लाइफ- संतान से स्नेह और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध में विश्वास बढ़ेगा। साथी की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग – महरून, शुभ अंक- 3, 5, 7

क्या करें – गायत्री मंत्र का जप करें।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

समय का सदुपयोग कर पाएंगे। सफलता दिलाने वाले कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आय में सुधार रहेगा और योजनाओं से लाभ मिलेगा। दोपहर का समय अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के साथ सहयोग भी मिलेगा। संतान का साथ बना रहेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शाम को समय अनुकूल रहेगा।

प्रोफेशन – व्यवसाय और पेशेवर कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा।

लव लाइफ – जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंध में सुखद सफलता मिलने के योग हैं। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

शुभ रंग – आसमानी, शुभ अंक – 4, 7, 9

क्या करें – गुरु को नमन करें।

अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)

सुबह शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन का रूखापन दूर होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार रहेगा। नई विद्याओं को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। दोपहर का समय आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा। विवादों में विजय मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शाम को परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

प्रोफेशन – व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। नया कार्यक्षेत्र मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सुखद माहौल रहेगा। नई व्यावसायिक योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में भावनाओं का प्रदर्शन संतुलित रखें और जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंध में साथी की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें।

शुभ रंग – सफेद, शुभ अंक – 3, 7, 8

क्या करें – शिव जी का पूजन करें।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

सुबह कार्य सफल होंगे। न्यायालयीन मामलों और विवादों में विजय मिल सकती है। अपनों से निराशा मिल सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। दोपहर में अनुकूलता रहेगी। भविष्य की तैयारी को लेकर सतर्क रहेंगे और व्यवहार में नम्रता बनी रहेगी। शाम को आय में वृद्धि होगी और नई चुनौती मिल सकती है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। रात में अनिद्रा और पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

प्रोफेशन – व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। नए क्षेत्रों में व्यवसाय का विस्तार करने में सफल हो सकते हैं। कारोबारी निर्णय सोच-समझकर लें और साझेदारी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अपनी कार्यक्षमता से बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। किसी पुरानी गलतफहमी को बातचीत के माध्यम से दूर किया जा सकता है। रिश्तों में संयम और नम्रता बनाए रखें।

शुभ रंग – केसरिया, शुभ अंक – 4, 7, 9

क्या करें – पीपल पर दूध चढ़ाएं।

अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)

सुबह पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। विवादों का समाधान करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आय में सुधार होगा और बाधाएं दूर होंगी। दोपहर का समय अनुकूल रहेगा। सरकारी संस्था से सहयोग प्राप्त होगा। शाम को मित्रों से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन – कारोबार में उन्नति होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सुखद वातावरण रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और अधूरे कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक योजनाओं पर सोच-समझकर आगे बढ़ें।

लव लाइफ – प्रेम संबंध की बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होागा और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंध में संवाद बनाए रखें और साथी की जरूरतों को समझने का प्रयास करें।

शुभ रंग – स्लेटी, शुभ अंक – 3, 5, 7

क्या करें – पुस्तक का दान करें।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

सुबह के कार्यों में गति रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य का दबाव कम होगा। छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोपहर में अत्यधिक व्यस्तता और दबाव रह सकता है, लेकिन समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। वाहन से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। शाम को कार्यों में तेजी आएगी और आय में वृद्धि होगी। विरोधी निराश होंगे। परिचितों से मुलाकात होने पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

प्रोफेशन – कारोबार को सफल बनाने के प्रयास सफल होंगे। नए संपर्कों से व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी मेहनत की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समय का सही प्रबंधन करने से लंबित कार्य पूरे कर पाएंगे।

लव लाइफ – संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से उत्साह और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को मिलकर निभाने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

शुभ रंग – पीला, शुभ अंक – 4, 5, 7

क्या करें – पार्वती जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

सुबह संपर्कों से लाभ होगा। एक ही प्रकार के कार्यों से ऊब हो सकती है। नए कार्यक्षेत्र की तलाश करेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर उत्साह की कमी रह सकती है। दोपहर में अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है और आय भी आशा के अनुरूप नहीं रहेगी। आसपास के लोग परेशान कर सकते हैं। शाम को कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। आय में वृद्धि के साथ तनाव कम होगा और सहयोग की अपेक्षाएं पूरी होंगी।

प्रोफेशन – कारोबार में सामान्य परिणाम मिलने से निराशा हो सकती है। खर्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नौकरी में अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नई योजनाओं पर काम करने से पहले बजट और संसाधनों का आकलन करें। धैर्य और निरंतर प्रयास से परिस्थितियों में सुधार हो सकता है।

लव लाइफ – वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में तनाव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें और साथी की बात ध्यान से सुनें। रिश्तों में स्पष्ट संवाद बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और आपसी अपेक्षाओं को समझने से संबंध में सुधार होगा।

शुभ रंग – कत्थई, शुभ अंक – 2, 7, 9

क्या करें – कन्या को दूध का दान करें।

अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

सुबह धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। समस्याओं के निपटारे में सफल रहेंगे और मनचाहे कार्य पूरे होंगे। दोपहर में आय में बढ़ोतरी होगी और सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य मिल सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और विवादों का समाधान होगा। शाम को कार्यों में तेजी आएगी और लाभ में वृद्धि होगी। सहयोग मिलने से नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दिखावे पर अनावश्यक खर्च करने से बचें।

प्रोफेशन – कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। नए व्यावसायिक संपर्क बन सकते हैं और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दोपहर में नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक निर्णय लेते समय भविष्य की जरूरतों का ध्यान रखें।

लव लाइफ – प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा और पारिवारिक मामलों में सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में धैर्य रखें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

शुभ रंग – लाल, शुभ अंक – 2, 4, 7

क्या करें – दुर्गा जी के दर्शन करें।

अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

सुबह के समय सतर्क रहें। अति आत्मविश्वास दूसरों को आपका विरोधी बना सकता है। किसी भी प्रकार का प्रयोग अपनी सीमाओं में रहकर करें। धन की आवक को लेकर चिंता हो सकती है। दोपहर में परिस्थितियों में सुधार आएगा और योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। धन की आवक बेहतर रहेगी और विरोधियों को रोकने में सफल होंगे। शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा और नए वस्त्र मिल सकते हैं।

प्रोफेशन – व्यापार में तेजी आएगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मियों की सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और किसी भी निर्णय से पहले उसके लाभ और जोखिम पर विचार करें।

लव लाइफ– दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी का सहयोग प्राप्त होगा। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिवार से जुड़े मामलों में जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में अहंकार से बचें और भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।

शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक – 1, 5, 7

क्या करें – पंचमुखी हनुमान जी को गुग्गुल की धूप अर्पित करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *