Headlines

जैसलमेर में कॉटन मिल में कमियां, विभाग ने दी दबिश:कॉटन मिल पर सत्यापित बाट न मिलने पर 2 हजार का लगाया जुर्माना




जैसलमेर में त्योहारों के सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन और विधिक माप विज्ञान विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के सख्त निर्देशों की पालना में जिलेभर में 12 से 14 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जैसलमेर शहर में स्थित जोगामाया कोटेक्स कॉटन मिल पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिल परिसर में सत्यापित बाट नहीं मिलने पर विभाग ने नियमों के तहत तुरंत 2 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। त्योहारी खरीदारी के दौरान धोखाधड़ी न हो विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन में आम उपभोक्ताओं के हितों की पूरी सुरक्षा करना है, ताकि त्योहारी खरीदारी के दौरान किसी के साथ भी धोखाधड़ी न हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए चलाई जा रही यह मुहिम यहीं नहीं रुकेगी, बल्कि आने वाले दिनों में शहर के छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों की इसी तरह गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अन्य जगह भी की गई जांच अभियान के तहत कॉटन मिल के अलावा टैक्सटाइल व गारमेंट्स, किराना दुकानों, चमड़ा उद्योग तथा शहर के अन्य व्यावसायिक संस्थानों की भी औचक जांच की गई। विभाग ने सभी व्यापारियों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे तय नियमों का पालन करें और सामानों की बिक्री केवल निर्धारित एमआरपी पर ही सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *