![]()
चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते कई स्कूलों ने अभिभावकों को सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है कि आज स्कूल बसें नहीं चलेंगी। अभिभावकों से बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने और लेने की अपील की गई है। प्रभावित रूटों में मुख्य रूप से खुड्डा अली शेर, हाउसिंग बोर्ड, लाहौरा, पीईसी और नया गांव शामिल हैं। कई निजी और सरकारी स्कूलों ने यह सर्कुलर जारी किया है। वहीं, कुछ स्कूलों ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए छुट्टी के समय में भी बदलाव किया है। संबंधित रूटों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू जिन स्कूलों ने समय में बदलाव किया है, उन्होंने छुट्टी का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोपहर 1:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। इससे पहले ही संबंधित रूटों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे। इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, पीईसी से नया गांव आने-जाने वाले मार्ग को बंद रखा जाएगा। शहरवासियों से अपील की गई है कि आज दोपहर 3:00 बजे तक इस रूट से गुजरने से बचें। इस दौरान चंडीगढ़-नया गांव बैरियर से पीईसी लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-23, 10 और 11 चौक तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। PM विजिट के लिए 2 रूट तैयार पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) दौरे को लेकर प्रधानमंत्री के काफिले का रूट तय कर दिया गया है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए राजेंद्र पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे। पहले रूट के तहत काफिला राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बीच वाले मार्ग से होते हुए विज्ञान पथ के रास्ते सीधे पीईसी पहुंचेगा। वहीं, वैकल्पिक रूट राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के बाहर से होते हुए नया गांव की ओर जाने वाली सड़क के जरिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएगा।
Source link
चंडीगढ़ में आज आएंगे प्रधानमंत्री मोदी:स्कूल बसें नहीं चलेंगी, छुट्टी का समय भी बदला; पेरेंट्स खुद करें पिक एंड ड्रॉप
