हरियाणा के सभी SHO से आज संवाद करेंगे CM सैनी:मधुबन पुलिस अकादमी में कार्यक्रम, रेड जोन घोषित; ड्रोन उड़ाने पर रोक




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर के थाना प्रभारियों (एसएचओ) से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में 600 से अधिक महिला एवं पुरुष एसएचओ भाग लेंगे। करनाल में होने वाला यह कार्यक्रम कम्युनिटी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को जनोन्मुखी करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें पुलिस, प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर रहेगा। कम्युनिटी पुलिसिंग पर रहेगा फोकस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एसएचओ से सीधा संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाना, जनता के साथ विश्वास बढ़ाना और सहभागिता को प्रोत्साहित करना है, ताकि कानून-व्यवस्था और बेहतर तरीके से लागू की जा सके। रेड जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर रोक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 तथा ड्रोन नियम, 2021 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। जारी आदेशों के अनुसार कार्यक्रम स्थल और आसपास एक किलोमीटर के दायरे को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। आदेशों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई इस क्षेत्र में ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) या किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध आज से कल शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *