Headlines

रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार:नरेश चौहान बोले-चुनाव में मिली हार पचा नहीं पा रही, अवैध कब्जों के मुद्दे पर दी चेतावनी




शिमला जिले के रामपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में मिली हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है, जिस कारण वह भाजपा पार्षदों के कथित अवैध कब्जों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। मीडिया से बातचीत के दौरान चौहान ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस भाजपा नेताओं और पार्षदों के खिलाफ इस तरह की राजनीति जारी रखती है, तो भाजपा भी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके पास नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रधानों और नेताओं के कथित अवैध कब्जों से जुड़े दस्तावेज और प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भाजपा इन प्रमाणों को सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेगी। जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे कांग्रेस : चौहान चौहान ने कांग्रेस को सलाह दी कि जनता ने उन्हें विकास कार्यों के लिए चुना है, न कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने के लिए। उन्होंने कांग्रेस से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा पारदर्शिता और कानून के दायरे में काम करने की पक्षधर रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है, तो कानून अपना कार्य करेगा। हालांकि, केवल राजनीतिक बदले की भावना से किसी एक दल को निशाना बनाना उचित नहीं है। चौहान ने कांग्रेस से संयम बरतने और बिना तथ्यों के आरोप लगाने से बचने की नसीहत दी, साथ ही कहा कि भाजपा हर स्तर पर तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *