Headlines

चंडीगढ़ में फाड़े पीएम मोदी के पोस्टर:गर्दन से नीचे का हिस्सा फाड़ा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर लगाए गए थे




चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। ये सभी पोस्टर एक ही तरीके से फाड़े गए हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी थी, वहां फोटो में गर्दन से नीचे का हिस्सा फाड़ दिया गया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चंडीगढ़ को दी गई 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं पसंद नहीं आईं। इस मामले में पुलिस और प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई की जाएगी। कल 17 जुलाई को था मोदी का कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कल 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। उनके कार्यक्रम को लेकर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर से निकलने वाली सड़क के दोनों तरफ पोस्टर लगाए गए थे। प्रधानमंत्री करीब 10 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए चंडीगढ़ आए थे। इनमें पीजीआई में बने एडवांस्ड न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसाइंस सेंटर और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन भी शामिल था। इसके साथ ही चंडीगढ़ और पूरे ट्राईसिटी से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिना किसी भेदभाव के हर जाति और हर धर्म के लिए शहर में परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें देश, प्रदेश और शहर का विकास पसंद नहीं आता। यह उन्हीं की हरकत है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। पहचान नहीं छिपा पाएंगे ये लोग भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रामवीर भट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह विश्व के नेता हैं। लेकिन जो लोग इस तरह का घिनौना काम करते हैं, वे अपनी पहचान दिखाने से भी डरते हैं। चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन उनका यह घिनौना चेहरा सामने लाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *