Headlines

EPFO UAN Activation Shifted to Umang App


नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया है।

अब इन दोनों सर्विसेज को ‘उमंग’ एप पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया गया है। EPFO के मुताबिक, डेटाबेस कंसॉलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सर्विसेज को फास्ट और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उमंग ऐप से UAN एक्टिवेट करने की प्रोसेस

अगर आप अपना UAN एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ‘Umang’ एप डाउनलोड करें।
  • अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर के जरिए ऐप पर रजिस्टर करें और 4 अंकों का पिन सेट करें।
  • ऐप में लॉगिन करने के बाद ‘EPFO’ सर्च करें और ‘UAN Services Through Face Auth’ के तहत ‘UAN एक्टिवेशन’ को चुनें।
  • इसके बाद अपना UAN नंबर, आधार नंबर और आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद, ऐप आपको ‘Aadhaar Face RD एप’ इंस्टॉल करने के लिए कहेगा। इसे इंस्टॉल करने के बाद कैमरा स्क्रीन पर फेस स्कैन का ऑप्शन आएगा।
  • अपना चेहरा स्कैन करें। जब ऐप में एक ग्रीन सर्कल दिखाई देने लगे, तो समझें कि चेहरा सही तरीके से कैप्चर हो गया है।
  • इसके बाद एप पर आपका नाम और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स दिखेंगी। इन्हें रिव्यू करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा और आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए एक टेंपरेरी (अस्थाई) पासवर्ड भेज दिया जाएगा।

स्टेटस चेक करने का तरीका

UAN एक्टिवेट हुआ है या नहीं, यह चेक करने के लिए उमंग एप में ‘UAN Services Through Face Auth’ के तहत ‘UAN allotment and activation’ ऑप्शन पर जाएं। वहां अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर कंसेंट बॉक्स को टिक करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। अगर प्रोसेस सफल रहा होगा, तो स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा- ‘The UAN entered is already activated’।

इस साल भी 8.25% मिलेगी ब्याज दर

वित्त मंत्रालय ने इस फाइनेंशियल ईयर यानी FY2025-26 के लिए EPF पर 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह लगातार तीसरा मौका है जब सब्सक्राइबर्स को 8.25% की दर से ब्याज मिल रहा है।

पैसे निकालने की लिमिट: 25% बैलेंस मेंटेन करना जरूरी

EPFO के नियमों के अनुसार, सब्सक्राइबर्स को अपने EPF अकाउंट में हर समय कम से कम 25% का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी होता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप नौकरी के दौरान आंशिक रूप से पैसा निकालना चाहते हैं, तो अपने कुल फंड का अधिकतम 75% हिस्सा ही निकाल सकते हैं। फुल सेटलमेंट केवल नौकरी छोड़ने की स्थिति में ही मंजूर किया जाता है।

उदहारण के लिए: अगर किसी सब्सक्राइबर के अकाउंट में (कर्मचारी और कंपनी दोनों का हिस्सा मिलाकर) कुल ₹2 लाख जमा हैं, तो वह पार्शियल विड्रॉल के तौर पर अधिकतम ₹1,50,000 ही निकाल सकेगा, जबकि ₹50,000 का मिनिमम बैलेंस अकाउंट में ही रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *