Headlines

पहलवान विनेश फोगाट मामले में WFI ने बनाई अनुशासन समिति:22 जुलाई को होगी सुनवाई, शोकॉज नोटिस पर दिए गए जवाब पर होगा फैसला




भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने पहलवान विनेश फोगाट को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस से जुड़े मामले में विनेश फोगाट द्वारा दिए गए जवाबों पर सुनवाई और उसके निस्तारण को लेकर के आज शनिवार सुबह 10 बजे एक उच्च स्तरीय अनुशासन समिति का गठन किया है। गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम से 11 मई को शुरू हुआ यह प्रकरण अब समाधान की ओर बढ़ रहा है, जिससे भारतीय कुश्ती जगत में फिर से हलचल है।डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आज शनिवार 10 बजे सुबह औपचारिक रूप से इस पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। इसका मुख्य उद्देश्य विनेश फोगाट से संबंधित विशिष्ट मामलों और अनुशासनात्मक पहलुओं की बारीकी से जांच करना और उनका निस्तारण करना है। इस अनुशासन समिति की कमान संघ के कार्यवाहक महासचिव जय प्रकाश को सौंपी गई है, जिन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डब्ल्यूएफआई के कोषाध्यक्ष डॉ. एस.पी. देशवाल को संयोजक और कार्यकारिणी सदस्य उम्मेद सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कानूनी सलाहकार हेमंत फाल्फर और आंतरिक शिकायत समिति (ICC-WFI) की अध्यक्ष मोनिका खेरा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। समिति की पहली बैठक 22 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर कार्यवाही में शामिल होने का अनुरोध किया है।
इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए भारतीय कुश्ती संघ को निर्देश दिया था कि वह दो सप्ताह के भीतर विनेश फोगाट को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर फैसला ले।हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के बाद तीन दिन पहले 15 जुलाई को भारतीय कुश्ती संघ ने विनेश फोगाट को एक नोटिस जारी किया था और इस सुनवाई में भाग लेने के लिए कहा था अब सुनवाई कमेटी का भी गठन हो गया है। इसी कमेटी द्वारा 22 जुलाई को विनेश फोगाट द्वारा जो भारतीय कुश्ती संघ को शोकॉज नोटिस पर जवाब दिया गया है उन जवाब को लेकर के सुनवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *