भिंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सदस्यता अभियान के दौरान भिंड जिले में एक दिन में 15 हजार से अधिक नए सदस्य बनाने का दावा किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौरी सरोवर परिसर में आतिशबाजी कर जश्न मन
.
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सदस्यता अभियान में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। एक ही दिन में 15 हजार से अधिक नए सदस्य जोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उनका कहना है कि जिले में परिषद की कुल सदस्य संख्या 22 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।
जिले के विभिन्न नगरों और कस्बों में नई कार्यकारिणियों का गठन किया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
जश्न के फोटो…




नगर मंत्री राम त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विभाग छात्रा प्रमुख साक्षी राजावत ने बताया कि सदस्यता अभियान में 7,500 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एक दिन में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के सदस्य बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है।
उन्होंने कहा कि नए सदस्य संगठन की विचारधारा के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और परिषद की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।
