Headlines

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने की दरगाह जियारत:बोले- राजस्थान तो सिर्फ झांकी, यूपी अभी बाकी; अमन-चैन की मांगी दुआ




AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान ने रविवार को अजमेर दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान तो सिर्फ झांकी है, अभी तो पूरा यूपी बाकी है। इस दौरान राजस्थान AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जमील खान, बिहार के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन, जयपुर और झुंझुनूं के नवनिर्वाचित पार्षद समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पहले देखिए, ये 2 PHOTO’S ओवैसी की ओर से पेश की चादर दरगाह जियारत के बाद मीडिया से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और AIMIM की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजिर हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमन, सुकून और भाईचारा कायम रहे और नफरत खत्म होकर मोहब्बत का पैगाम आम हो, इसकी दुआ मांगी है। पठान ने कहा कि ख्वाजा साहब का दरबार पूरी दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने सभी लोगों की परेशानियां दूर होने की भी दुआ की। स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम पर बोले- राजस्थान तो सिर्फ झांकी निकाय चुनाव परिणामों पर पठान ने कहा कि लोगों ने असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों और AIMIM पर भरोसा जताया है। उन्होंने जयपुर और झुंझुनूं में पार्टी के पार्षदों के जीतने की बात कही। उन्होंने RLP के साथ गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 68 सीटों पर कामयाबी मिली है। पठान ने कहा कि जनता अब हक, इंसाफ और बराबरी की बात करने वाली पार्टी के साथ खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा- “राजस्थान तो सिर्फ एक झांकी है, पूरा उत्तर प्रदेश अभी बाकी है।” पठान ने आगामी चुनावों में भी पार्टी के मजबूती से उतरने और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। ( वीडियो इनपुट- नजीर कादरी)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *