Headlines

खेतों में झुके बिजली के पोल, नीचे लटक रहे तार:किसान बोले-कुसमी गांव में 15 साल से समस्या; जान का रहता है खतरा




नरसिंहपुर जिले के करेली क्षेत्र के कुसमी गांव में खेतों से गुजर रही बिजली लाइन किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कई जगह बिजली के पोल तिरछे हो गए हैं और तार नीचे लटक रहे हैं। करीब 15 साल से चली आ रही समस्या के बीच करीब 10 दिन पहले एक किसान की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है। फसलों के करीब पहुंच गए बिजली के तार ग्रामीणों का कहना है कि कई खेतों में बिजली के तार फसलों के बेहद करीब पहुंच गए हैं। कुछ जगह किसानों ने लकड़ी के सहारे तारों को ऊपर कर रखा है। इससे खेतों में काम करने के दौरान करंट लगने का खतरा बना रहता है। शिकायतों के बाद भी स्थायी समाधान नहीं किसानों के मुताबिक बिजली विभाग और सीएम हेल्पलाइन में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पोल और तार ठीक नहीं किए गए तो दोबारा हादसा हो सकता है। बारिश के बाद लगाए जाएंगे नए पोल करेली के जेई दीपक रघुवंशी ने बताया कि कुसमी की बिजली लाइन की समस्या जानकारी में है। बारिश के कारण फिलहाल नए पोल और लाइन लगाना संभव नहीं है। कर्मचारियों को अस्थायी रूप से लाइन सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के बाद नए पोल लगाकर लाइन को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *