अजमेर में गाय को रोटी देने के लिए घर से बाहर निकली बुजुर्ग महिला के हाथ से दो सोने की चूड़ियां चोरी हो गई। बाइक सवार युवकों ने वारदात अंजाम दी। पीड़िता के भतीजे ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.
कांता मारवाह मार्ग पुलिस लाइन अजमेर निवासी जितेन्द्र नारवानी पुत्र चिमनदास नारवानी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, चाची मीना नारबानी (75) अपने घर से पीछे की गली में गाय को रोटी खिलाने के लिए निकली। वहां गाय ना मिलने के कारण मुख्य सड़क पर पुलिस लाइन चौराहे की तरफ जाने लगी। थोड़ा आगे जाकर चौराहे के पास दो तीन युवक जो कि मोटर साइकिल पर थे, उनसे एक युवक मोटर साइकिल से उतर कर साथ साथ चलने लगा और उनसे बात करने की कोशिश करने लगा।
इसके थोड़ी देर बाद चाची को ऐसा लगा जैसे उनकी आंखे बंद हो रही हैं या उन्हें कुछ ज्यादा याद नहीं आ रहा। उनको 5 मिनट के बाद ये अहसास हुआ कि उनके हाथ की दो सोने की चूड़ियां नहीं है और इस बीच वो युवक वहां से भाग गए। उसके बाद चाची को कुछ समझ नहीं आया और वो अपने घर लौट गई। बाद में घटना के बारे में बताया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच ASI कैलाश चन्द को सौंपी है।
…………
पढें ये खबर भी….
सुरक्षा जवान-सुपरवाईजर व ड्रोन पायलट पदों पर होगी भर्ती:18 से 26 हजार मिलेगी सैलरी, जानिए-15 जुलाई से कब कहां लगेंगे कैंप

भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा की ओर से 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाईजर, 20 ड्रोन पायलट के लिए भर्ती कैम्प होंगे। इसकी शुरूआत 15 जुलाई से होगी। इसमें हर महीने 18 से 26 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। (पूरी खबर पढें)
