बिलासपुर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास भाजपा नेत्री से विवाद का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दूसरे पक्ष के लोग भाजपा नेत्री के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में रतनपुर पुलिस पहले ही दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है।
दरअसल, चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा। वीडियो में बीजेपी नेत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही हैं।
अब भाजपा नेत्री के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने
महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार के पास शनिवार दोपहर दुकानदारों में हुए विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। आरोप है कि दोनों पक्षों में चप्पल और हाथ-मुक्कों से मारपीट हुई। पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महिला मंडल की महामंत्री के चप्पल से मारने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद अब उसी भाजपा नेत्री की पिटाई का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
चोरी के पुराने विवाद पर हुई मारपीट भाजपा नेत्री रेहाना बेगम ने आरोप लगाया कि मोंटी धीवर के कॉल आने के बाद वह दुकान पहुंचीं। वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके बाल पकड़े और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। उन्होंने राजू शर्मा पर दाहिना हाथ मरोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया।
भाजपा नेत्री के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने की मारपीट सोशल वायरल वीडियो में दूसरे पक्ष के लोग मिलकर भाजपा नेत्री रेहाना के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को खुद भाजपा नेत्री अपने बचाव में वायरल कर रही हैं। वहीं, होटल संचालक तुषार पटेल ने बताया कि एक सप्ताह पहले दुकान से सामान चोरी हुआ था। शनिवार दोपहर 2:30 बजे उन्होंने फूल दुकान में काम करने वाले करिया उर्फ मनोज से चोरी के संबंध में पूछताछ की। कर्मचारी मोंटी ने दुकान संचालिका रेहाना बेगम को फोन कर बुलाया। बाइक पर वहां पहुंचते ही रेहाना बेगम ने चप्पल से हमला कर दिया।
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, VIDEO:महामाया मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई; दोनों पक्षों पर FIR

मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए।
बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें

