Ajmer Food Safety Continues Raids; Seizes Red Bull Cans, Takes Samples


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने एनर्जी ड्रिंक के नाम पर परोसी जा रही कैफिनेटेड बेवरेजेस के खिलाफ दूसरे दिन भी एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुष्कर रोड़ के गोदाम से नामी ब्रांड रेड बुल की 2,293 कैन जब्त कर सीज करने की कार्रवाई की। इसमें रेड बु

.

अजमेर में पिछले दो दिनों के भीतर अब तक कुल 12 हजार से अधिक प्रतिबंधित और भ्रामक ड्रिंक्स जब्त की जा चुकी हैं। मंगलवार को विभाग की विशेष टीम ने पुष्कर रोड स्थित बैकुंठ मंदिर के सामने जोगराज नगर में मैसर्स अंबे ट्रेडिंग के गोदाम पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की।

यहां एनर्जी ड्रिंक के रूप में धड़ल्ले से सप्लाई की जा रही नामी ब्रांड ह्यरेड बुल की 2,293 कैन जब्त की गईं। इसके साथ ही टीम ने मौके से विभिन्न खाद्य उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

कैनों में से 2 सैंपल लिए

सीएमएचओ डॉ ज्योत्सना रंगा के अनुसार रेड बुल की विभिन्न क्षमता वाली कैनों में से 2 सैंपल लिए और शेष स्टॉक को तुरंत सीज कर दिया। इसके अलावा संदेह के आधार पर इसी प्रतिष्ठान से बिक रहे टमाटर केचप और रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक (लीची फ्लेवर) के भी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संग्रहित किए गए। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार, दीपक कुमार, अजय मोयल, केसी नंदन शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा सम्मिलित रहे।

…………. .

पढें ये खबर भी…

पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा; जांच के आधार पर जोड़ेंगे अन्य धाराएं

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कृष्णगंज थाना पुलिस ने एक यू-ट्यूबर नरेश राघानी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *