अलवर में शुक्रवार सुबह जिले और शहर में चारों तरफ बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते धूप नहीं निकल पाई है। हालांकि बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी और उमस का असर बरकरार है। मौसम को देखते हुए दोपहर या शाम तक बारिश होने के आसार बन सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को
.
मौसम विभाग के अनुसार अलवर में 21 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 और 23 अगस्त को भी गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। 24 से 26 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक विकसित होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो अलवर में आज तक 400.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 349.6 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई है। यानी बारिश औसत से करीब 13 प्रतिशत कम है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहता है और अच्छी बारिश होती है तो बारिश की यह कमी पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल अलवर के लोगों और किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है।
