Amritsar Golden Temple Controversy | Vlogger Claims Misconduct By Nihangs


ट्रेवलिंग व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आपबीती बताई।

अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर के साथ पहरेदारों ने बदसलूकी की। व्लॉगर युवक का आरोप है कि पहरेदारों ने उसका कैमरा छीना, उसके साथ धक्कामुक्की की और हाथ मरोड़े। उसके कैमरे से वीडियो डिलीट कर दिए, जिन्हें उसने मेहनत और पैस

.

इतना ही नहीं, व्लॉगर युवक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर कर यह भी आरोप लगाया है कि पहरेदार उसे एक कमरे में ले गए, जहां सभी निहंगों ने उसे जबरन अपने पैरों में गिरवाया। सभी ने उसे पैर छूने को मजबूर किया।

व्लॉगर ने वीडियो में इस घटना को गोल्डन टेंपल में अपना सबसे बुरा अनुभव बताया। अंत में उसने अमृतसर आने वाले टूरिस्टों को चेताया कि गोल्डन टेंपल बहुत खूबसूरत है, लेकिन यहां के पहरेदार बहुत खराब हैं।

वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) का कहना है कि गोल्डन टेंपल में वीडियोग्राफी की मनाही है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो पहरेदार उसे रोकते हैं, लेकिन मारपीट नहीं करते।

जानिए, वीडियो में व्लॉगर ने क्या-क्या कहा

  • 10 अक्टूबर को हुई घटना: व्लॉगर की सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, उसका नाम नोमड कुंजन है। वह बिहार का रहने वाला है और ट्रेवलिंग व्लॉगिंग करता है। उसने 10 अक्टूबर को गोल्डन टेंपल के बाहर निकलकर 2 पार्ट में इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया। उसने जिक्र किया कि उसके साथ यह घटना उसी दिन हुई है।
  • रात का व्लॉग बना रहा था: वीडियो में व्लॉगर कुंजन ने रोते हुए कहा- मुझे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी कि गोल्डन टेंपल में मेरे साथ ऐसा कुछ होगा। अभी मैं गोल्डन टेंपल में ही हूं। आज ही आया था यहां। रात में मैं अंदर था और रात का व्लॉग शूट करने गया था। उस ब्लॉग में मैंने केवल इतना बोला था कि ‘हे गायज, ये देखिए रात में गोल्डन टेंपल का ऐसा व्यू रहता है।’
  • कैमरा छीना, वीडियो डिलीट करने लगे: युवक ने कहा- मैंने बस इतना ही बोला था कि गोल्डन टेंपल के पहरेदार निहंग आए और मेरा कैमरा छीन लिया। इसके बाद मेरे कैमरे में जितने वीडियो थे, उन सभी को सिलेक्ट कर डिलीट करने लगे। उसमें लुधियाना में शूट किए वीडियो भी थे। इसके बाद पूरे कैमरे को जोर-जोर से हिलाकर उसकी सेटिंग्स से छेड़छाड़ करने लगे।
  • हाथ मरोड़े, धक्कामुक्की की: वह बोला- यह देखकर मेरी आंखों से आंसू आने लगे। उससे पहले मैं रो भी नहीं रहा था। मैंने उनसे किसी तरह कैमरा छीनने की कोशिश की। इतने में उन्होंने मेरे हाथ मरोड़े, मेरे साथ धक्कामुक्की की। मुझे इधर-उधर खींचते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ था।
  • मेहनत से बनाए वीडियो डिलीट करवाए: युवक ने बताया- इसके बाद वे मुझे दूसरे निहंग के पास ले गए। उस निहंग ने मेरे बाकी बचे सभी वीडियो डिलीट करवाए। उसमें इस मारपीट का वीडियो भी डिलीट करवा दिया। उसमें मेरे इतने यादगार वीडियो थे कि मैं उन्हें वापस पा भी नहीं सकता। मैंने बहुत मेहनत से वे वीडियो बनाए थे।
  • कमरे में ले जाकर पैरों पर गिराया: व्लॉगर ने कहा- उन्होंने मेरा जबरदस्ती कैमरा छीना और हाथ पकड़कर कमरे में ले गए। इसके बाद वहां कमरे में जितने भी निहंग थे, सभी ने मुझसे अपने पैर छुलवाए। सभी कह रहे थे, मेरे पैर छू, मेरे पैर छू, नीचे गिर। मैं इसलिए नहीं रोया कि मेरे वीडियो डिलीट कर दिए। वह तो मैं वैसे भी डिलीट कर देता, अगर वे प्यार से कहते। लेकिन, उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। इससे मुझे रोना आ गया।
  • सोचा नहीं था कि ऐसा होगा: वह बोला- मैंने सोचा भी नहीं था कि गोल्डन टेंपल में मेरे साथ ऐसा होगा। सीसीटीवी कैमरा रूम में ले जाकर मेरे सारे वीडियो डिलीट करवा दिए। मेहनत और पैसा लगाकर मैंने ये वीडियो बनाए थे।

गोल्डन टेंपल में श्रद्धालुओं के साथ ये घटनाएं हो चुकीं

  • गाल पर तिरंगा टैटू वाली युवती को रोका: अप्रैल 2023 में एक युवती अपने गाल पर राष्ट्रध्वज का टैटू बनवाकर दर्शन के लिए आई। मुख्य प्रवेश द्वार पर सेवादार ने उसे रोक दिया। दोनों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सेवादार कथित तौर पर यह कहता दिखा कि यह पंजाब है, भारत नहीं। इस पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई। बाद में SGPC ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी।
  • पवित्र सरोवर में वजू और कुल्ला करने पर विवाद: जनवरी 2026 में यूपी के गाजियाबाद का एक मुस्लिम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुभान रंगरेज ने पवित्र सरोवर के किनारे बैठकर कुल्ला किया और पैरों को धोया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही सिख समुदाय और SGPC ने इसे बेअदबी माना। पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद आरोपी ने सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।
  • पालकी साहिब की सेवा के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु से बदसलूकी: अगस्त 2022 में पालकी साहिब की पवित्र सेवा के दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु श्रद्धावश सुरक्षा ग्रिल लांघकर उस रास्ते में आ गया जहां से पालकी को ले जाया जा रहा था। वहां तैनात SGPC कर्मचारियों ने बुजुर्ग श्रद्धालु को रास्ते से हटाने के लिए उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और धक्कामुक्की की। इस घटना का वीडियो वायरल होने और श्रद्धालुओं द्वारा कड़ा ऐतराज जताए जाने के बाद SGPC अध्यक्ष ने दोनों दोषी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
  • गुजरात की फैशन डिजाइनर ने योग किया: जून 2024 में गुजरात की फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना ने परिक्रमा मार्ग में शीर्षासन कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसे SGPC ने सिख मर्यादा का गंभीर उल्लंघन माना। विवाद बढ़ने पर SGPC की शिकायत पर अमृतसर पुलिस ने अर्चना के खिलाफ FIR दर्ज की। इसके बाद अर्चना ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण गुजरात सरकार ने उन्हें विशेष पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई।

———-

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब पुलिस ने योगा गर्ल को भेजा नोटिस: मकवाना बोली- SGPC वापस ले FIR, अन्यथा फाइट के लिए तैयार

पंजाब के गोल्डन टेंपल में योग करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना को पंजाब पुलिस ने नोटिस भेज दिया। वहीं, मकवाना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को FIR वापस लेने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अन्यथा उनकी लीगल टीम इसका जवाब देगी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *