Headlines

Amritsar Heritage Street Vandalism | SGPC Bus Attack CCTV Footage News


अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़।

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की बसों में तोड़फोड़ की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ लोग बसों के साथ तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की कुछ बसें खड़ी थीं। इनका इस्तेमाल संगत को अलग-अलग ग

.

आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ लोगों ने बसों को निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना के बाद बसों के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त मिले। वहीं, बसों पर गोली चलाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, गोली चलने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बसों को किस वजह से निशाना बनाया गया।

हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की कुछ बसें खड़ी थीं।

हेरिटेज स्ट्रीट पर एसजीपीसी की कुछ बसें खड़ी थीं।

तोड़फोड़ के पीछे वजह अभी साफ नहीं

एसजीपीसी की ये बसें श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण सेवा का हिस्सा हैं। ऐसे में बसों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर एसजीपीसी और श्रद्धालुओं में चिंता है। पुलिस फुटेज और मौके से मिले अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *