Headlines

Anshula Kapoor Mehendi Ceremony: Brother Arjun Kapoor Hugs, Kalira Falls!


1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की इनसाइड तस्वीरें भाई अर्जुन कपूर ने शेयर की हैं। चूड़ा और कलीरा सेरेमनी के दौरान अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर को गले लगाकर भावुक हो गईं और रो पड़ीं।

वहीं, एक अन्य पारंपरिक रस्म के दौरान जब अंशुला ने कलीरा पीछे की तरफ फेंका, तो वह सीधे अर्जुन कपूर के सिर पर जा गिरा। कलीरा गिरते ही अर्जुन कपूर मुस्कुराने लगे, जिसके बाद वहां मौजूद परिवार के लोगों ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। इस शादी समारोह में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ है।

देखें मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें..

कलीरा गिरते ही अर्जुन के चेहरे पर आई मुस्कान अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कलीरा सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। पंजाबी शादियों की परंपरा के मुताबिक, दुल्हन अपनी सहेलियों और बहनों के सिर पर कलीरा गिराने की रस्म निभाती है। अंशुला ने जब कलीरा पीछे की तरफ उछाला, तो वह किसी लड़की के बजाय सीधे उनके भाई अर्जुन कपूर पर जाकर गिरा।

कलीरा गिरते ही वहां मौजूद जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और बाकी रिश्तेदार हंसने लगे। अर्जुन कपूर भी कलीरा गिरने के बाद अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। उनके इस रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

अंशुला ने लिखा- इस कलीरे पर स्माइल लिखा था इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अंशुला ने भाई अर्जुन कपूर की खिंचाई भी की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने आज तक किसी को कलीरा से चुने जाने के लिए इतना एक्साइटेड नहीं देखा है। अंशुला ने यह भी बताया कि अर्जुन पर जो कलीरा गिरा, उस पर अंग्रेजी में ‘स्माइल’ लिखा हुआ था और कलीरा गिरते ही अर्जुन पूरे समय मुस्कुराते रहे। पंजाबी रस्मों में माना जाता है कि दुल्हन का कलीरा जिस अविवाहित व्यक्ति पर गिरता है, अगली शादी उसी की होती है। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन को बधाई दे रहे हैं।

भाई को गले लगाकर भावुक हो गईं अंशुला मजाक और मस्ती के बीच चूड़ा सेरेमनी के दौरान एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिला। अंशुला कपूर अपनी रस्मों के दौरान भाई अर्जुन कपूर को गले लगाकर रो पड़ीं। मां मोना शौरी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने ही अपनी बहन अंशुला की देखभाल की है, इसलिए दोनों के बीच बेहद मजबूत बॉन्डिंग है। भाई-बहन की इस इमोशनल तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस दोनों के इस जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं।

बोनी, जान्हवी और ओरी समेत पूरा कपूर परिवार पहुंचा अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इस शादी में पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। मुंबई में हुए इस फंक्शन में पिता बोनी कपूर, बहन जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और संजय कपूर शामिल हुए। इनके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। ओरी ने भी कपूर बहनों के साथ इंस्टाग्राम पर कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूरा परिवार डांस और म्यूजिक का आनंद लेता दिख रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *