स्टेट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाई राखियां
जालंधर| कैंट स्थित स्टेट पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन विंग में रक्षाबंधन पर राखी उत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर ममता गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उत्सव के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं और एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने मिठाइयां भी…
