कालका-शिमला रेल मार्ग पर मलबा गिरा, यातायात प्रभावित:कोटी स्टेशन पर रोकी गई एक्सप्रेस ट्रेन, सेना ने 172 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया
कालका-शिमला रेल मार्ग पर बुधवार को गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया। इस घटना से ट्रेन संख्या 52458 कालका-शिमला एक्सप्रेस में सवार 172 यात्री प्रभावित हुए, जिन्हें बाद में सेना की मदद से सुरक्षित कालका स्टेशन पहुंचाया गया। रेलवे को दोपहर करीब 3:15 बजे…
