हाईकोर्ट ने पूर्व CJI की नियुक्ति का आदेश रद्द किया:आदर्श क्रेडिट सोसायटी विवादित संपत्ति मामले में दिया फैसला
राजस्थान हाईकोर्ट ने आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की विवादित संपत्तियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को वन मैन कमीशन नियुक्त करने संबंधी आदेश रद्द कर दिया है। जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। हालांकि कोर्ट ने संपत्तियों पर जारी अटैचमेंट और…
