शॉर्ट-स्पेल बारिश से झारखंड हुआ बेहाल:दो घंटे में ही मूसलाधार बरस रहे बादल, आज 9 जिलों में झमाझम बारिश के आसार
राज्य में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। राजधानी रांची में दिनभर बादल छाये रहने और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 20 जुलाई को भी रांची में…
