भावी-सीएम के नारों पर आरती राव बोलीं-यह लोगों का प्यार:महेंद्रगढ़ में कहा-थोड़े से बह जाते हैं प्यार में; मंत्री नरबीर समर्थक का जवाब-मजाक लगता है
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसका कारण है उनके लिए लगाए जा रहे भावी सीएम के नारे। एक दिन पहले उनके पिता राव इंद्रजीत के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले मंत्री राव नरबीर के पैतृक गांव बूढ़पुर में भावी सीएम बनाने के नारे लगाए गए थे। सोमवार को…
