Headlines

Bahadurgarh HKRN Protest | Youth Congress Call to Lock Employment Offices


बेहतर शहर के तहत आओ बदलें बहादुरगढ़ अभियान शुरू।

बहादुरगढ़ में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। युवा कांग्रेस प्रदेशभर में जिला और विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही रोजगार कार्यालयों पर ताला जड़ने की मुहिम भी

.

भाजपा सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप

निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने महज 15 हजार लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।

कटारिया ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और सरकार के रोजगार संबंधी दावे वास्तविकता से मेल नहीं खाते।

HKRN कर्मचारियों की सैलरी से 1 प्रतिशत कमीशन का आरोप

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने HKRN के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की तनख्वाह से कथित तौर पर 1 प्रतिशत कमीशन काटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों को मिलने वाली हर महीने की सैलरी में से यह राशि काटी जा रही है।उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

शुरुआत में गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, करनाल और अंबाला में चलाया जाएगा।

शुरुआत में गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, करनाल और अंबाला में चलाया जाएगा।

बेहतर शहर के तहत आओ बदलें बहादुरगढ़ अभियान शुरू

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव की मौजूदगी में युवा कांग्रेस की नई मुहिम बेहतर शहर भी लॉन्च की गई। बहादुरगढ़ में इस अभियान की शुरुआत आओ बदलें बहादुरगढ़ नाम से की गई।

अभियान के तहत आम लोग QR कोड के माध्यम से अपने शहर और क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं युवा कांग्रेस तक पहुंचा सकेंगे। संगठन इन समस्याओं को एकत्रित कर संबंधित विभागों के सामने उठाएगा।

समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन की चेतावनी

निशित कटारिया ने बताया कि लोगों से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर संबंधित विभागों को ज्ञापन दिए जाएंगे। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन का रास्ता भी अपनाएगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर की स्थानीय समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है।

5 शहरों में चलेगी बेहतर शहर मुहिम

कटारिया के अनुसार बेहतर शहर अभियान को गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, करनाल और अंबाला में चलाया जाएगा। इसके तहत शहर के हर वार्ड और मोहल्ले में छोटी-छोटी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के सामने उठाया जाएगा।

रोजगार के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी

युवा कांग्रेस ने रोजगार और HKRN से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन का कहना है कि युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *