छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की बेटी के सुसाइड मामले में पुलिस ने आईसी मार्ट के फरार संचालक पिता-पुत्र पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है। एक संचालक को पुलिस ने 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने फरार आरोपिय
.
पुलिस जांच में सामने आया कि आईसी मार्ट संचालकों ने छात्रा पर कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने उसकी स्कूटी जब्त कर ली थी। स्कूटी लौटाने के बदले 50 हजार रुपए मांगे थे। छात्रा से चोरी स्वीकार करने वाला नोट भी लिखवाया था।
इससे मानसिक रूप से परेशान होकर 17 साल की पूजा सिंह ने सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में पूजा ने लिखा था, ‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है।’
मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस ने आईसी मार्ट के संचालक दो भाईयों सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भी इस मामले की जांच कर रही है।
पहले देखिए तस्वीरें…

मृतका पूजा सिंह (17)

मार्ट संचालक ने छात्रा से चोरी स्वीकार करने वाला नोट भी लिखवाया था।

पुलिस ने संचालक एक संचालक विनोद को किया था गिरफ्तार
दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी, आईसी मार्ट के संचालक विनोद वैद (50) को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। अन्य दो आरोपी जगत कुमार (55) और उसका बेटा दीपक वैद (30) अब भी फरार हैं।
कोरिया एसपी ने फरार आरोपियों पर पहले पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। एसपी हरीश राठौर ने इस राशि को बढ़ाकर 10-10 हजार रुपये कर दी है।
कोरिया SP हरीश राठौर पुलिस ने आरोपियों के अचल संपत्ति के कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके लिए राजस्व विभाग से रिकार्ड मांगा है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला ?
पुलिस लाइन बैकुंठपुर में रहने वाले आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की बेटी पूजा सिंह (17) आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। 7 जुलाई को वो अपनी छोटी बहन के साथ सामान खरीदने के लिए बैकुंठपुर के संजय चौक स्थित आईसी मार्ट (सुपर मार्केट) गई थी।
आईसी मार्ट संचालक ने छात्रा पर करीब 1500 रुपए के कॉस्मेटिक सामान पैसे दिए बिना रखने का आरोप लगाया। हालांकि, छात्रा और उसकी बहन सामान लेकर दुकान से बाहर नहीं निकली थीं। छात्रा और उसकी बहन के साथ मार्ट संचालक ने अभद्रता भी की थी।
मार्ट संचालक ने स्कूटी अपने पास रख ली
आरोप है कि दुकान संचालक ने छात्रा को डांटा और उससे एक कागज पर सामानों की लिस्ट बनाई और उसमें लिखवाया कि, मैं पूजा और मेरी बहन छाया ने आईसी मार्ट से चोरी की हैं। संचालक ने दोनों से दस्तखत कराए। मार्ट संचालक ने उनकी स्कूटी अपने पास रख ली।
घर में कोई नहीं था, तभी लगाई फांसी
छात्रा की जानकारी पर उसके मामा एसआई अलंगो दास मार्ट पहुंचे तो संचालक ने 20 हजार रुपए स्कूटी छोड़ने के लिए मांगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद 8 जुलाई सुबह छात्रा के पिता आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा आईसी मार्ट पहुंचे तो संचालक ने उनसे 50 हजार रुपए मांगे।
दोपहर में पूजा सिंह की मां रितु मायके से बस स्टैंड पहुंची थी, उन्हें लेने शिवनाथ पैकरा बस स्टैंड गए थे। इस बीच पूजा सिंह ने घर में फांसी लगा ली थी।

केस दर्ज होने के बाद आरोपी संचालक विनोद वैद राजस्थान भाग गया था।
…………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
चोरी के आरोप के बाद आरक्षक की बेटी ने लगाई-फांसी: मार्ट संचालक ने कॉस्मेटिक चुराने का आरोप लगाकर नोट लिखवाया, 50,000 मांगे; FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आईसी मार्ट के संचालक ने उस पर कॉस्मेटिक सामान की चोरी करने का आरोप लगाकर स्कूटी जब्त कर ली थी। छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की डिमांड की। चोरी का नोट भी लिखवा लिया। पढ़ें पूरी खबर…
